कुरई: कुरई घाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 12 गौवंश मुक्त, तस्कर फरार
Kurai, Seoni | Apr 4, 2026 सिवनी के कुरई थाना पुलिस ने कुरई घाटी में गौवंश तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए एक ट्रक से 2 गाय और 10 नाटे सहित 12 गौवंश को मुक्त कराया है। शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक को रोका लेकिन ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर गौवंश को गौशाला भिजवा दिया है।