नरवल: नरवल तहसील क्षेत्र अंतर्गत रूम में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
रुमा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार दोपहर 3 बजे रेलवे ट्रैक पर उसका शव कटा हुआ मिलने पर हड़कंप मच गया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने फाइनेंस कंपनी के दो अधिकारियों समेत कई अन्य पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी में जानकारी देते बताया कि जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।