धनवार: आयुष हत्याकांड: कार्रवाई न होने पर बसपा का आंदोलन 11 अगस्त से
धनवार थाना क्षेत्र में चर्चित आयुष कुमार हत्याकांड में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से बहुजन समाज पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में बसपा के धनवार विधान सभा उपाध्यक्ष शौकत अली की ओर से खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।