मुशहरी: मुजफ्फरपुर में रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, परिजनों की सहमति से मंदिर में कराई शादी
मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में मंगलवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे कटरा थाना क्षेत्र के एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दी। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत में परिजनों की सहमति बनने के बाद युवक-युवती की शादी कराने का निर्णय लिया गया।