चूरू: चूरू में बोर्ड बनाने की कांग्रेस की कोशिश, मंडेलिया बोले- 21 सितंबर को पता चलेगा किसका बोर्ड बनेगा
Churu, Churu | Sep 15, 2026 चूरू नगरपरिषद के 60 वार्डों के चुनाव परिणाम के बाद बोर्ड बनाने को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने 30 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के 24 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वहीं 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। भाजपा बहुमत के लिए जरूरी 31 सीटों से महज एक कदम दूर है। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है।