हमीरपुर: जनपद में आयुष्मान योजना में डॉक्टर व आयुष्मान मित्र की मिलीभगत से घोटाले किये जाने पर हुई शिकायत
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत में एक डाक्टर व आयुष्मान मित्र की मिलीभगत से सरकार व लाभार्थियों को धोखा देकर घोटाला किया जा रहा है। उक्त आरोप लगाते हुये एक चिकित्सा अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित प्रमुख सचिव व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं तथा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।