जगदलपुर: शहीद पार्क और लालबाग सनसिटी में जलभराव की समस्या का महापौर ने लिया जायजा, कहा- जल्द होगी निकासी की उचित व्यवस्था
महापौर संजय पाण्डे ने शहीद पार्क, लालबाग सनसिटी सहित कुछ इलाके का निरीक्षण कर वहां जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। हाल ही में हुई बारिश के बाद पार्क के कई हिस्सों में पानी भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों ने महापौर को इस समस्या से अगस्त कराया। समस्या के तुरंत बाद संजय पाण्डे, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा शहीद पार्क पहुँचे।