बकावंड: कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा- महारानी अस्पताल का गौरवशाली इतिहास
जगदलपुर 24 जून 2026/ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और मरीज-हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा मंगलवार को महारानी जिला अस्पताल का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की ऐतिहासिक महत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि महारानी अस्पताल का अपना एक बेहद गौरवशाली इतिहास रहा है, इसलिए यहाँ तैनात सभी चिकित