लैलूंगा: ऑपरेशन आघात में रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, अड़तालीस घंटे में बरामद किए अठारह किलो से ज्यादा गांजा और नशीली दवाएं
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अड़तालीस घंटे में अठारह किलो से ज्यादा गांजा, नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बरामद किए हैं। रेलवे स्टेशन और लैलूंगा में हुई अलग-अलग कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।