शुजालपुर: नियम सबके लिए समान: बाइक स्टंट के बाद विधायक ने खुद कटवाया चालान
क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा यात्रा के दौरान हाथ छोड़कर बाइक चलाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विधायक ने स्वयं पुलिस के पास पहुंचकर यातायात नियम के उल्लंघन का चालान कटवाया। बताया जा रहा है कि घटना के दो-तीन दिन बाद उन्होंने यह कदम उठाया। इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक कु