*माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का किया शुभारंभ*
*जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), केशरबाग-खैरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह का हुआ सीधा प्रसारण*
आज दिनांक 19 जुलाई, 2026 को बिहार सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा बेगूसराय से एकीकृत रूप से किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), केशरबाग-खैरा में आयोजित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि "उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य" की परिकल्पना को साकार करते हुए राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक छात्र-छात्रा को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराएंगे।
इस अवसर पर सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), केशरबाग-खैरा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया, उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पीयूष, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती निपुन कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री सागर कुमार, जिला नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष श्री धीरज कुमार, लरसा ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती रेखा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में जिले के सातों सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के शिलापट्ट का विधिवत अनावरण किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने कहा कि आदर्श विद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का सशक्त अवसर मिलेगा। आदर्श विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक व्यवस्था से बच्चों को सर्वांगीण विकास होगा तथा साथ ही उन्हें आगे भविष्य में भी सहायता प्राप्त होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों का संचालन उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पीयूष, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती निपुन कुमारी, प्रभारी जिला गोपनीय शाखा सुश्री आकांक्षा गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रमेश कुमार पाल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) श्री गोविंद कुमार सहित जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar #Educación
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
48 views | Jehanabad, Bihar | Jul 19, 2026