गोला डिपो की महिला परिचालक ने बस यूनियन नेता अमित खरे पर लगाए गंभीर आरोप; अशील चैट और शादी के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों के बीच गोला डिपो से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला परिचालक ने बस यूनियन के नेता अमित खरे पर अशील चैट करने, शादी के लिए दबाव बनाने और इनकार करने पर नौकरी से हटवाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस संबंध में पीड़ित महिला ने डीएम लखीमपुर खीरी और महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा दी है। महिला परिचालक का आरोप है कि अमित खरे उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकियाँ दे रहे हैं।
मामले को लेकर एआरएम (ARM) गोला ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है और इसकी पत्रावली लखीमपुर खीरी भेज दी गई है। अब जांच में आरोपों की सच्चाई सामने आने और संबंधित पक्षों का पक्ष स्पष्ट होने का इंतजार है, जिसके बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026