गाजियाबाद के होटल में युवती के साथ पहुंचे युवक की पिटाई; वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक मामला सामने आया है, जहाँ गजरौला का रहने वाला अयान अली नामक युवक मुस्कान नामक युवती के साथ गाजियाबाद के एक होटल में गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल के रिसेप्शन पर दोनों की आईडी देखकर होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि यह होटल हिंदू रक्षा दल के विनीत चौधरी का है, जो अपने साथियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026