आगरा में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण के खिलाफ PC-PNDT टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मलपुरा थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित संस्कार हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में छापेमारी कर कथित लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि सोनीपत की एक गर्भवती महिला को डिकॉय बनाकर PC-PNDT टीम ने पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम को सूचना मिली थी कि इटौरा स्थित संस्कार हॉस्पिटल में बिना पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड के जरिए भ्रूण का लिंग परीक्षण कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने पहले पूरी जानकारी जुटाई और इसके बाद गर्भवती महिला को डिकॉय के तौर पर भेजा गया।
आरोप है कि अस्पताल में गर्भस्थ शिशु का लिंग पता करने की अवैध गतिविधि संचालित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने चीन निर्मित वायरलेस पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की। बताया जा रहा है कि यह मशीन मोबाइल और टैबलेट से वाई-फाई के जरिए कनेक्ट होकर संचालित की जाती थी।
छापेमारी के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में झोलाछाप समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भानु प्रताप, ओम नारायण, मयंक शर्मा, जगवीर सिंह, मनीष कुशवाह और पवन कुशवाह के नाम सामने आए हैं।
PC-PNDT टीम और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित अवैध लिंग परीक्षण का यह धंधा कितने समय से चल रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
बरामद अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य सामान को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण कराने वाले नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है।
#AgraNews #AgraRaid #PCPNDT #SexDeterminationTest #IllegalUltrasound #AgraCrime #SanskarHospital #MalpuraAgra #FoetalSexDetermination #PCPNDTAct #CrimeNews #UPNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #ViralNews #आगरान्यूज़ #आगरामेंकार्रवाई #PCPNDTटीम #अवैधलिंगपरीक्षण #भ्रूणलिंगपरीक्षण #अवैधअल्ट्रासाउंड #आगराक्राइम #मलपुरा #संस्कारहॉस्पिटल #यूपी_न्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़ #वायरलन्यूज़
Hardwar, Haridwar | Sep 22, 2026