#BHEL सेक्टर-1 मार्केट में दिखा सांभर हिरण, लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र!
हरिद्वार। BHEL सेक्टर-1 मार्केट में इन दिनों हिरण प्रजाति का सांभर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सांभर बाजार में किसी पालतू जानवर की तरह बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। उसे देखकर स्थानीय लोग और बाजार में आने वाले लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
लोग सांभर को देखकर उसके पास पहुंच रहे हैं और उसे ब्रेड सहित अन्य खाद्य पदार्थ खिला रहे हैं। सांभर भी लोगों के बीच सहजता से घूमता नजर आ रहा है। हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार जंगली जानवरों को इस तरह खाद्य पदार्थ खिलाना उचित नहीं है। इससे उनके प्राकृतिक खानपान और व्यवहार पर असर पड़ सकता है।
हरिद्वार स्तम्भ | वासुदेव राजपूत
Haridwar Stambh Vasudev
#हरिद्वार #BHEL #सेक्टर1मार्केट #सांभरहिरण #वन्यजीव #वन्यजीवसंरक्षण #हरिद्वारन्यूज #उत्तराखंडन्यूज #Wildlife #SambarDeer #HaridwarNews #BHELHaridwar #NatureLovers #HaridwarStambh #VasudevRajput