घाघरा: टोटाम्बी गांव के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद गुमला भेजा गया
Ghaghra, Gumla | Dec 29, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बड़काडीह ग्राम निवासी कृष्णा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।वही घायल स्थिति में ग्रामीणों के सहयोग से टेंपो में लोड करके उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।