सेन्हा: सेन्हा के कल्हेपाट डिपाटोली में युवक ने फांसी लगाई, पिता के लापता होने के गम में उठाया कदम
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्हेपाट डिपाटोली में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने अपने कच्चे खपरैल मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान देवठान उरांव के 22 वर्षीय पुत्र अनुज उरांव के रूप में की गई है। मृतक की बहन रानी कुजूर ने बताया कि बीते वर्ष बरसात के दौरान उनके पिता मजदूरी के लिए बाहर प्रदेश गए थे