पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मांग की- 'सिर्फ बापू परीक्षा केंद्र की नहीं, BPSC PT की पूरी परीक्षा रद्द हो'
BPSC 70वीं पीटी की पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बुधवार की दोपहर 12 बजे इसे लेकर करीब 500 अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर पोस्टर लेकर बैठे हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों ने पोस्टर लेकर आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सिर्फ बापू परीक्षा सेंटर का नहीं पूरी परीक्षा को रद्द किया जाये और नये सिरे से परीक्षा ली जाये।