पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज में घरवालों को बंधक बनाकर 1.5 लाख रुपये नकद और अन्य सामान लूटे गए, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है
मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे पटना सिटी के मेहदीगंज थाना इलाके में 4 की संख्या में अपराधियों ने घर में घुसकर हथियार के बल पर 1.5 लाख कैश एवं अन्य सामान लूटकर फरार हो गये। बुधवार की दोपहर 1 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी गयी है।