“भागकर मत जाना बेटियों… अपनी पसंद बताना, तुम्हारी शादी धूमधाम से कराऊंगा” 🥹❤️
“भागकर शादी मत करना… अपनी मर्जी से शादी करनी है तो बताना, मैं धूमधाम से कराऊंगा!” ❤️
सोशल मीडिया पर एक पिता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पिता अपनी दो बेटियों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर उन्हें अपनी पसंद से शादी करनी है तो वे खुलकर परिवार को बताएं, लेकिन घर से भागकर शादी न करें।
पिता कहते हैं कि अगर बेटियां अपनी मर्जी से शादी करना चाहती हैं तो उन्हें बताएं, वह खुद उनकी शादी में चार चांद लगा देंगे। पिता की यह बात सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रही है और वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
हालांकि, वीडियो कहां का है और इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।