DMCH की लचर व्यवस्था से परेशान महिला का हंगामा!
दरभंगा के DMCH परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। महिला का आरोप है कि एंबुलेंस में मरीज का ऑक्सीजन खत्म हो रहा था, लेकिन उसे देखने वाला कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
महिला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर मरीज को कुछ हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा— “अगर पेशेंट को कुछ हुआ तो इसी अस्पताल में दाह संस्कार करेंगे, देख लेना।”
महिला के इस बयान के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अब सवाल यह है कि मरीज की गंभीर स्थिति के बावजूद समय पर चिकित्सा सहायता क्यों नहीं मिली?