मुकेश साहनी का ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल रहा है
बिहार की सियासत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने बेहद तीखी टिप्पणी कर दी।
पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि अगर उन्हें एक खून माफ होता, तो वह सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते।
सहनी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ जा रही है।
हालांकि, अपने बयान में सहनी ने यह भी कहा कि वह संविधान को मानने वाले व्यक्ति हैं और इसी वजह से ऐसा नहीं कर सकते।
मुकेश सहनी के इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। बयान को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और चुनाव आयोग की भूमिका तथा SIR को लेकर चल रही बहस एक