Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
rchauhan009
भिवानी पहुंचे नए पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा...2020 बैच के हैं I P S खुद सैल्यूट करते हुए अपने कनिष्ठ अधिकारियों से गर्मजोशी के साथ कि मुलाकात।
Bhiwani, Bhiwani
| Sep 8, 2026
MORE NEWS
हरियाणा में 16 IAS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले
Bhiwani, Bhiwani | Sep 8, 2026
बार के चुनाव में प्रधान का रोला है या समाज का वर्चस्व का रोला है?
Bhiwani, Bhiwani | Sep 8, 2026
जिले की सीमाओं पर जिला पुलिस की पैनी निगरानी, रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाकर परखी सुरक्षा व्यवस्था *बहल क्षेत्र के राजगढ़ रोड नाका सुधिवास पर 72 वाहनों की जांच, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 03 वाहन चालकों के चालान।* माननीय पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल, IPS के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, IPS के निर्देशन में जिला पुलिस भिवानी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिले की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रिकालीन विशेष चेकिंग एवं सर्च अभियान चलाया गया। दिनांक 06/07 सितंबर 2026 की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक थाना बहल क्षेत्र के राजगढ़ रोड, नाका सुधिवास पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 72 वाहनों की गहनता से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 03 चालान किए गए। इनमें 01 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव तथा 02 चालान बिना नंबर प्लेट के किए गए। चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन को इंपाउंड नहीं किया गया। जिला पुलिस द्वारा जिले की सीमाओं एवं प्रमुख मार्गों पर रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विशेष चेकिंग एवं सर्च अभियान के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को परखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना रहे और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, IPS के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम, कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 7, 2026
आओ विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ में आहुति डालकर पुण्य के भागी बनें.... बेटी की पुकार !
Bhiwani, Bhiwani | Sep 7, 2026
तौशाम क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर 50 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार , मुख्य मन्त्री को ज्ञापन भिजवाया । किसान सभा भिवानी, 07 सितंबर : अखिल भारतीय किसान सभा तोशाम ब्लॉक कमेटी के नेतृत्व में किसानों ने कस्बा तोशाम स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने एकत्र होकर धरना व प्रदर्शन करते हुए तहसील तोशाम को सूखा ग्रस्त घोषित करने, विशेष गिरदावरी करवाकर50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने तथा किसानों की अन्य ज्वलंत समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। इस अवसर पर अपनी मांगों का ज्ञापन राज्य के मुख्य मन्त्री को भिजवाया है , ज्ञापन एसडीएम तोशाम सन्दीप सिंह को सौंपा है। सभा की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कर्ण सिंह जैनावास ने की तथा मंच संचालन रणधीर सांगवान ने किया। किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल व कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि तोशाम क्षेत्र में सूखे, नहरी पानी की कमी से फसल खराबे के कारण किसान गंभीर संकट में हैं। कपास, मूंग, ग्वार और बाजरा सहित कई फसलें सूख चुकी हैं। नहरों की टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा और भूमिगत पानी भी अत्यधिक खारा होने के कारण सिंचाई योग्य नहीं है। इसलिए राज्य सरकार तुरन्त क्षति पूर्ति पोर्टल खोले तथा सूखे से बर्बाद फसलों की विशेष गिरदावरी करवाए । किसान सभा के नेताओं ने मांग की कि विशेष गिरदावरी वास्तविक नुकसान के आधार पर की जाए, 2023 के लंबित कपास फसल बीमा क्लेम का 12 प्रतिशत ब्याज सहित तत्काल भुगतान किया जाए तथा क्रॉप कटिंग पूरी तरह पारदर्शी बनाकर किसानों को मौके पर रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाए। रबी सीजन से पहले पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध करवाने और नहरों की आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने की भी मांग की गई। इसके अलावा हाईटेंशन लाइन से प्रभावित 13 गांवों के किसानों को उचित मुआवजा देने तथा स्मार्ट मीटर और एग्री डिस्कॉम योजना को वापस लेने की मांग की गई। किसान सभा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों के साथ बातचीत कर उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं करती, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा संयुक्त किसान मोर्चे के माध्यम से व्यापक किसान आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने हाई टेंशन लाइन के लिए न्यायोचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों द्वारा चलाए जा रहे धरने में पहुंचकर किसान सभा ने समर्थन दिया है । किसान सभा के धरने में एक प्रस्ताव पास करके अग्नि शमन व नगरपालिक कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए उनकी मांगें लागू करने की मांग की है तथा उनकी हड़ताल के साथ एकजुटता प्रकट की है । आज के प्रदर्शन में तोशाम ब्लाक सचिव नरेन्द्र डाडम , डा. धर्मबीर खापड़वास , डा0 सुमेर सांगवान , छोटूराम पुनिया , राजबीर बुडानिया , दयानन्द फौजी , रणधीर जाखड़, शमशेर पूनिया , धूप सिंह ईशरवाल सहित सैकड़ों किसान शामिल थे । जारी कर्ता नरेन्द्र डाडम , ब्लाक सचिव किसान सभा तोशाम ।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 7, 2026
हड़ताल के चलते सीवरेज व सफाई से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से करें समाधान: डीआरओ -डीआरओ राज कुमार भौरिया ने समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें भिवानी, 07 सितंबर। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में डीआरओ राजकुमार भौरिया ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गोविंद राम शर्मा की शिकायत पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि हड़ताल के चलते सीवरेज या सफाई से संबंधित समस्या का समाधान करे। डीआरओ के समक्ष वार्ड नंबर 27 निवासी गोविंद राम शर्मा ने वार्ड में सीवरेज की सफाई करवाने, गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने पुराना बस स्टैंड स्थित कुम्हारों की गली में दूषित पेयजल को दुरुस्त करवाने, सेक्टर-13 निवासी शीतल कुमार ने पेयजल लाइन को ठीक करवाने, व गांव सैय निवासी धर्मबीर ने गुर्जरों की चौपाल से कूड़ा-कचरा व अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत रखी। इसी प्रकार गांव चांग निवासी बिमला देवी, कमला, गांव हलवास निवासी मुस्कान, गांव बाखड़ा निवासी राजेंद्र, गांव लहलाना निवासी जोगिंदर व राजकुमार ने फैमिली आईडी में आई त्रुटियों को ठीक करवाने की शिकायत डीआरओ के समक्ष रखी। डीआरओ ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान नगरपरिषद् से एमई सुरेन्द्र सांगवान, जन स्वास्थ्य विभाग से सूरज प्रकाश जैन व गैर सरकारी सदस्य अजीत शेखावत अनिल सोलंकी, रमेश लालावास, रामकिशन हालुवासिया, केके ग्रोवर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 7, 2026
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेन बाजार में अचानक एक पेंट की दुकान में भीषण आग लगी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #fire #faridabad
Bhiwani, Bhiwani | Sep 7, 2026
Bhiwani, Bhiwani | Sep 7, 2026