जमुई: केनुहट में सोए अवस्था मे बालक को सांप ने डंसा, झाड़फूंक के बाद बिगड़ी तबियत, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jul 30, 2024 केनुहट गांव में मंगलवार की अहले सुबह सोए अवस्था में मुकेश्वर सिंह के पुत्र पीयूष कुमार को सांप ने डंस लिया। उसके बाद परिजन बालक को इलाज के बजाय झाड़फूंक के लिए लेकर चले गए, फिर झाड़फूंक के दौरान बालक की तबीयत बिगड़ गई। उंसके बाद बालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बालक को पटना रेफर कर दिया।