जमुई: ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक के 30 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे परिजन, सदर अस्पताल में लाचार पड़ा है युवक
Jamui, Jamui | Jul 29, 2024 शक्ति घाट के पास रविवार को चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए वैशाली जिले के युवक के परिजन 30 घंटे बाद सोमवार की देर रात 12:30 बजे तक भी नहीं पहुंचे। नतीजतन टूटे हाथ और टूटे पैर के साथ युवक सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। जबकि रविवार को ही परिवार वालों को फोन कर घटना की जानकारी दे दी गई थी।