जमुई: देवघर से पूजा कर तेघरा लौट रहे दो कांवरिया बटिया के पास सड़क दुर्घटना में हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 29, 2024 देवघर से पूजा कर बेगूसराय जिले के तेघरा लौट रहे दो कांवरिया सड़क दुर्घटना में बटिया के पास घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल कांवरिया की पहचान बेगूसराय जिले के तेघरा निवासी चंदन कुमार तथा अनोज कुमार के रूप में की गई है।