जमुई: खैरा में युवक को सांप ने डसा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 29, 2024 खैरा में एक युवक को सांप ने डस लिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान खैरा निवासी देव कुमार मिश्रा का पुत्र राहुल मिश्रा के रूप में की गई। बताया जाता है कि युवक शौच करने के लिए खेत की ओर गया था। तभी एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो सदर अस्पताल लाया गया।