जमुई: लछुआड़ पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो को किया गिरफ्तार मेडिकल के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jul 29, 2024 लछुआड़ थाने की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान भुल्लो गांव निवासी प्रमोद कुमार तथा सनोज कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था।