जमुई: टहवा में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने दो सगे भाई को मारपीटकर घायल कर दिया, दोनों को सदर अस्पताल लाया गया।
Jamui, Jamui | Jul 30, 2024 टहवा गांव में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने दो सगे भाई को मारपीटकर घायल कर दिया। दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।घायल की पहचान टहवा गांव निवासी प्रवीण कुमार तथा उसका भाई प्रशांत कुमार के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि उसका चचेरा भाई नीतीश कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य के द्वारा जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गई।