मंझनपुर: मंझनपुर कोर्रो रोड पर एक मकान में सिपाही की पत्नी की संदिग्ध मौत, शव कमरे में फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने भेजा PM
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही की पत्नी का शव किराए के मकान में फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना कोर्रो रोड स्थित रामानंद तिवारी के मकान की तीसरी मंजिल की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है। बताया गया कि इटावा निवासी सिपाही रवि अपनी पत्नी शिवानी के साथ किराए के मकान में रहता था।