सिपाही की पत्नी की संदिग्ध मौत, तीसरी मंजिल के कमरे में मिला शव
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 स्थित कोरों रोड के एक मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में बुधवार को 2021 बैच के सिपाही रवि सिंह की पत्नी शिवानी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर शव बाहर निकाला।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला की मौत गले में कपड़ा बंधे होने के कारण दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मौत के कारण की अभी अंतिम पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सिपाही रवि सिंह मूलरूप से इटावा का रहने वाला है और शिवानी की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। महिला ने यह कदम �