दतिया नगर: दतिया शहर: ऑटो में छूटा सामान से भरा बैग यातायात पुलिस ने खोजकर फरियादी को लौटाया
दतिया में यातायात पुलिस की तत्परता और ऑटो चालक की ईमानदारी से एक फरियादी का ऑटो रिक्शा में छूटा सामान से भरा बैग सोमवार रात करीब साढ़े 09 बजे सकुशल वापस दिलाया गया। फरियादी ने बताया कि सफर के दौरान उसका बैग ऑटो में ही छूट गया था। उसे ऑटो का वाहन क्रमांक याद नहीं था, केवल ऑटो पर लिखा “क्रमांक 408” ही याद था। जिसकी मदद से उसे वापिस लौटाया गया।