कोंडागांव: कोंडागांव में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन, विधायक लता उसेंडी ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ
दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोंडागांव जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासनगर स्टेडियम एवम सामुदायिक भवन में आयोजित सामूहिक योग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लता उसेंडी शामिल हुई उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए इसे सभी को आत्मसात करने और अपने दिनचर्या में शामिल करने की अपील की है।