हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में तिरंगा यात्रा ने जगाया देशभक्ति का जज्बा
हुसैनाबाद। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुसैनाबाद में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पुलिस-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा गांधी चौक, अंबेडकर चौक, पटेल चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे..