पचरुखी: जसौली में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा हॉस्पिटल का उद्घाटन
जसौली पंचायत के बदलहाता गांव में सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे बिहार सरकार के स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य उपकेंद्र जसौली का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने रिमोट के माध्यम से 20 करोड़ की लागत से बनने वाले 45 स्वास्थ्य उपकेंद्रों तथा साढ़े तीन करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 50 बेड के हॉस्पिटल का शिलान्यास किया।