पचरुखी: जसौली भारती टोला के पास बाइक से गिरकर युवक जख्मी
जसौली भारती टोला के समीप रविवार की संध्या सात बजे तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवलपुर निवासी भोलू सिवान से दारौंदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह अपनी तेज रफ्तार बाइक से गिरकर जख्मी हो गया।