पचरुखी: बैसाखी से दो शराबी गिरफ्तार, जुर्माना भरने के लिए भेजा गया सिवान
सराय थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के बैसाखी बाजार से दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में बैसाखी निवासी शाहनवाज आलम और मटुक छपरा निवासी नागेंद्र यादव शामिल हैं। दोनों शराबियों को पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शनिवार की दोपहर 2:00 बजे फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।