पचरुखी: उखई चवर से 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी फरार
सराय थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर ढाई बजे थाना क्षेत्र के उखई चवर से 68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि शराब कारोबारी पुलिस के आने की भनक लगते ही भाग निकले।पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है। शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उनके घर और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।