डुमरी: नवरात्रि पर डुमरी में निकली भव्य कलश यात्रा, सरना धाम अनाथ आश्रम के बच्चे भी हुए शामिल
Dumri, Gumla | Oct 11, 2026 शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को डुमरी प्रखंड में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्री दुर्गा मंदिर से बासा नदी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और सरना धाम अनाथ आश्रम के बच्चे शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ यात्रा में भाग लिया। इस दौरान जय श्रीराम और माता रानी के जयकारों से