तारानगर: डालमाण में तेजाजी मंदिर शिलान्यास रैली से चोरी हुई पिकअप का भालेरी पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
भालेरी थानाधिकारी अजय कुमार पु.नि. के नेतृत्व में टीम ने श्री तेजाजी महाराज मंदिर शिलान्यास रैली के दौरान पार्किंग से चोरी हुई पिकअप वाहन चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 09 अगस्त 2026 को डालमाण में तेजाजी मंदिर शिलान्यास व सांसद हनुमान बेनीवाल की रैली के दौरान अज्ञात चोरों ने पिकअप चोरी कर ली थी, जिस पर थाना भालेरी पुलिस थाने मे मामला दर्ज हुआ था।