टीकमगढ़: उत्तरप्रदेश के बानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाव में एक महिला ने खाई कीटनाशक दवा,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
टीकमगढ़ जिले से लगे हुए उत्तरप्रदेश के बानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेंगना गाव में एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।बताया गया कि महिला अपने घर में थी,तभी उसने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया,जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए,जहां उसका उपचार किया जा रहा हैं।