पूरनपुर: रुरिया गांव में किशोरी की पहुंची बारात, महिला कल्याण विभाग ने रुकवाई शादी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरिया में नाबालिग युवती की शादी कराई जा रही थी। जानकारी लगते ही टीम महिला कल्याण विभाग टीम गांव पहुंच गई। घर के आंगन में ही वर बधू थे और तैयारी चल रही थी।नाते रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। टीम के पहुंचते खलबली मच गई। महिला कल्याण विभाग की टीम वधू का आधार कार्ड चेक किया जिसमें वधु की उम्र 18 वर्ष से कम निकली।