अथमलगोला: अथमलगोला के कल्याणपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का प्रखंड प्रमुख ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अथमलगोला प्रखंड के कल्याणपुर गांव में उत्तम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें कल्याणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7, 8 और 9 की जीविका दीदियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम का उदघाटन अथमलगोला की प्रखंड प्रमुख रीना देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।