गया टाउन सीडी ब्लॉक: वियतनाम के राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया का ट्रैफिक प्लान बदला, वैकल्पिक मार्ग बनाया गया
बोधगया में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक प्लान बदला गया है।डीएम शशांक शुभंकर ने रविवार की रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि परिभ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ट्रैफिक प्लान बनाया गया है।5 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई सड़क मार्गों पर वाहनों का परिचालन वर्जित किया गया है।