समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 15.07.2026*
==================
भभुआ में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत मल्टी जिम का उद्घाटन
आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे नगर परिषद, भभुआ के वार्ड संख्या 07 स्थित पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में माननीय मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत स्थापित मल्टी जिम का विधिवत उद्घाटन माननीय विधायक, भभुआ विधानसभा क्षेत्र (205), श्री भरत बिंद के कर-कमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह में नगर सभापति, नगर परिषद भभुआ श्रीमती रविता पटेल, विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षगण, समाजसेवी, उप विकास आयुक्त, कैमूर, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद भभुआ, जिला खेल पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर परिषद भभुआ तथा नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत स्थापित यह मल्टी जिम युवाओं एवं आम नागरिकों को नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
25 views | Kaimur, Bihar | Jul 17, 2026