रामगढ़: मांडू के बोंगाहारा गांव में 40 हाथियों के झुंड ने फसलों को किया तबाह, वन विभाग की टीम ने खदेड़ा
मांडू के बोंगाहारा गांव में 40 जंगली हाथियों के अचानक आने से फसलों को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने रातभर झुंड को गांव से दूर खदेड़ने का प्रयास किया।