सिंगरौली: लल्ला बहरा निवासी 25 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
लंघाडोल थाना क्षेत्र के लल्ला बहरा निवासी एक 25 वर्षीय महिला ने घर के अंदर अज्ञात कारणो से फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल फांसी लगाए जाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।