सिंगरौली: 40 लाख से पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का होगा कायाकल्प, शासकीय लीड कॉलेज वैढऩ को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज का मिला है दर्जा
शासकीय लीड कॉलेज वैढऩ को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज का दर्जा मिला है। एक जुलाई से प्रदेश के सभी चयनित कॉलेजों के साथ सिंगरौली के इस कॉलेज का भी शुभारंभ होगा। इसको लेकर कॉलेज के कायाकल्प का निर्देश जारी हुआ है।बजट स्वीकृत करने के साथ ही उच्च शिक्षा विभाग ने 25 जून तक सभी तैयारी पूर्ण कर लेने का निर्देश है।