सिंगरौली: डीएम के अगुवाई में तालाबों की हो रही साफ सफ़ाई, कलेक्टर ने चितरंगी इलाके में पूजन अर्चन कर गहरीकरण कार्य कराया प्रारंभ
जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगरी एवं ग्राम पंचायतों के जल स्रोतों जैसे नदी,तालाब, कुआं बावड़ियां जल संरचनाओं के पुनर्जीवन एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। इसी तारतम्य मे कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा चितरंगी इलाके के कई गांव में पूजा अर्चन कर गहरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया है।