सिंगरौली: NCL के जयंत परियोजना में ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण आरोहण समापन समारोह का हुआ आयोजन
सिंगरौली के एनसीएल जयंत परियोजना के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर आरोहण का समापन समारोह जयंत परियोजना के विजय स्टेडियम में आयोजित किया गया।इस शिविर में फुटबॉल की विधा में 264 बच्चे एथलेटिक्स में 509 बच्चे जोड़ों में 170 बच्चे तैराकी में 417 बच्चे एवं स्केटिंग में 77 बच्चों सहित कुल 1437 बच्चों द्वारा भाग लिया गया।